फतेहगंज पश्चिमी मे उड़ीसा से लाया जा रहा 71.5 किलो गांजा पकड़ा, एटा का युवक गिरफ्तार

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने 71 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एटा निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। वह ओडिशा से गांजा लाकर यूपी, दिल्ली, पंजाब प्रांतों में सप्लाई करता था। आरोपी युवक के पास से एक कार, तीन मोबाइल फोन और 16 हजार 900 रुपये मिले है। उसने तस्करी में शामिल अपने दो साथियों के नाम भी बताए हैं। आरोपियों के खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी थाने मे मुकदमा दर्ज कराया गया है। एएनटीएफ के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा ने मीडिया को बताया कि बुधवार सुबह एक सूचना के आधार पर बरेली-दिल्ली हाईवे पर थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के अंतर्गत रहपुरा कट सर्विस लेन के पास से आरोपी को हिरासत मे लिया गया। उसने अपना नाम कासगंज के थाना अमापुर के गांव नादरमई निवासी राम प्रताप बताया। कुछ समय से वह एटा के थाना कोतवाली क्षेत्र के सुनहरी नगर मे विपिन यादव के घर मे किराये पर रहता है। उसकी कार की तलाशी लेने पर 71 किलो 500 ग्राम गांजा मिला। तस्करी के आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह हरियाणा के गुरुग्राम में टैक्सी चलाता था। वहां उसके जानने वाले शक्ति सिंह ने उसकी मुलाकात मुरादाबाद के कुचावली निवासी प्रेम सिंह से कराई। इसके बाद रुपये कमाने के लालच में वह प्रेम सिंह के साथ काम करने लगा। प्रेम सिंह के परिचित ओडिशा राज्य के मलकानगिरि निवासी सुशांक सिंह से गांजा लाकर प्रेम सिंह व अन्य लोगों के पास पहुंचाने लगा। हर माह वह ओडिशा के तीन-चार चक्कर लगाता था। सुशांक सिंह ने ही उसके लिए कार दिलवाई। इसी कार का वह गांजा तस्करी में इस्तेमाल करता था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *