2017 के बाद से बरेली मे दंगा नही बल्कि नाथ कॉरिडोर बना बरेली की पहचान- सीएम

बरेली। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली को कई विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 223 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही जिले मे होने वाले 322 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर बरेली कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सावन माह मे नाथनगरी मे आकर महादेव के चरणों मे नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बरेली की जनता को विकास कार्यों के लिए बधाई। उन्होंने कहा कि जब अच्छी सरकार आती है तो विकास और समृद्धि साथ लेकर आती है। यह वही बरेली है, 2017 से पहले दंगे का दाग लगता था। बरेली दंगाग्रस्त जनपद बन गया था। लेकिन 2017 के बाद दंगा नही बल्कि आज नाथ कॉरिडोर से बरेली की पहचान बन गई है। मुख्यमंत्री ने शहर के सात नाथ मंदिरों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले नौकरियों पर डकैती डाली जाती थी। बंटरबांट होता था। कहीं चाचा वसूली के लिए निकलते थे, कहीं बबुआ। कही कोई भतीजा निकल रहा तो कही पर भाई निकल रहा। उन रिश्तों को देखकर हर कोई असमंजस मे रहता था कि महाभारत में तो ये रिश्ते देखे थे, लेकिन एक नौजवान की नौकरी पर ये रिश्ते कैसे लूट मचाए हुए थे, यह सबने देखा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारे बांटने का काम करती थी। वोटबैंक की राजनीति के माध्यम से तृष्टिकरण करती थी। सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का सम्मान करती थीं। डबल इंजन की भाजपा सरकार तृष्टिकरण नही बल्कि विकास से जनता की संतुष्टि का माध्यम बन रही है। विरासत को विकास के माध्यम से जोड़ रही है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि न्यू बरेली मे विकास प्राधिकरण, नगर निगम व जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके परिणाम विकास के रूप में देखने को मिल रहे हैं। अब कोई बरेली को दंगाग्रस्त बरेली नहीं कह सकता है। इसका प्रमाण सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान हमने देखा है। सीएम योगी ने कहा कि हम विकास की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के जाति, मजहब, भाषा देखे बिना हर किसी को देंगे। लेकिन अगर कोई मानता हो कि किसी विशेष रूप से उनके लिए पिछली सरकारों की तर्ज पर योजनाएं बनेंगी। अब वह नहीं हो सकता है। अब नया भारत है, योजनाओं में भेदभाव नहीं करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां रोजगार मेला भी लगा है। युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित हुए है। बताया कि उत्तर प्रदेश मे सरकार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी स्कीम लागू की है। इसके तहत लाभार्थी को पांच लाख रुपये का गारंटी मुक्त ब्याज मुक्त ऋण मिलता है। सरकार इस योजना से अब तक 70 हजार युवाओं को जोड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले युवाओं के लिए योजना नहीं बनती थी। 2017 से पहले युवाओं के सामने पहचान का संकट था। आज पहचान के संकट से नही गुजरना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने बटन दबाकर 322 विकास कार्यों का शिलान्यास और 223 योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व प्रतीकात्मक चाबी, डमी चेक प्रदान किए। खिलाड़ियों को प्रमाणपत्रों देकर सम्मानित किया। उनसे बात कर उनका हौसला बढ़ाया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *