रंजिश: फरीदपुर मे खेत से आ रहे पिता-पुत्र को मारी गोली, पुलिस को नही दी तहरीर

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे पुरानी रंजिश के चलते खेत से लौटे पिता पुत्र को देर रात जानलेवा हमला करते हुए गोली मार दी गई। इससे पिता पुत्र दोनों घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी उपचार के लिए भेजा जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद पुलिस ने घायलों को बरेली के जिला अस्पताल रेफर दिया, जबकि समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष से पुलिस को कोई तहरीर नही दी गई है। थाना क्षेत्र के गांव गजसिंहपुर निवासी अजय सिंह और पिता सूरज पाल सिंह गांव में अपने खेत से घर आ रहे थे। आरोप है रास्ते में उन पर बदमाशों ने जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिसमें अजय सिंह के जांघ में और सूरजपाल के घुटने के नीचे गोली लगी है। गोली लगने के बाद दोनों जान बचाकर भागे। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग उनकी तरफ पहुंचे और घायलों को खून से लथपथ देखते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उनको बरेली रेफर कर दिया गया पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। सरदार परमजीत और सुरेश प्रधान निवासी रायपुर हंस के बीच चल रही जमीनी को लेकर पूर्व में दोनों तरफ से खूनी संघर्ष संघर्ष हुआ था जिसमें तीन लोगों की हत्या भी हुई थी उसी मुकदमे के नन्हे पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। नन्हें उसी मुकदमे मे जुड़ा एक हिस्सा है। जिस मुकदमे में फंसाने के लिए रविवार को प्लान के अनुसार यह गोली चलाई गई। पुलिस के अनुसार जिस नन्हे पर आरोप लगाया जा रहा है वह नन्हे घटना के वक्त चौकी पर मौजूद था और विपक्षी पार्टी के खिलाफ शिकायत करने आया था। वह लोग इस नन्हे पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे है। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया घटना पूरी तरह फर्जी है जिस पर आरोप लगाया जा रहा है। वह घटना के समय पुलिस चौकी पर उन्हीं लोगों की शिकायत करने आया हुआ था। फिलहाल पीड़ित पक्ष ने अभी तक पुलिस को तहरीर नही दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *