जंक्शन रोड पर कार शोरूम के पेंट हाउस मे भड़की आग, मची अफरातफरी

बरेली। जंक्शन बरेली के पास सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे कोरल मोटर्स के पेंट हाउस मे भीषण आग लग गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। शोरूम से उठता धुएं का गुबार करीब एक किमी दूर से देखा गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटा में आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई। जब कर्मचारी कार मे पेंट कर रहे थे। आग लगते ही स्टाफ बाहर भाग खड़ा हुआ। पेंट और केमिकल के कारण आग बहुत तेजी से भड़की। गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई, लेकिन आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने का कारण स्पष्ट नही हुआ है। पुलिस जांच कर रही है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। अब तक आग लगने का सही कारण पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि आग शोरूम के मुख्य हिस्से तक नही पहुंची वरना कारों को को भी नुकसान हो सकता था। कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। एफएसओ संजीव कुमार यादव ने बताया कि दमकल की पांच गाड़ियों के साथ पहुंच कर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया था। हादसे में कोई जान का नुकसान नही हुआ है। टीम आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *