बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर क्षेत्र मे एक निजी अस्पताल मे भर्ती युवती से दूसरे समुदाय के डॉक्टर ने छेड़खानी की। साथ ही उससे दुष्कर्म करने की कोशिश भी की। पीड़ित युवती के भाई ने इज्जतनगर थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई है। संगठन के लोगों ने हंगामा किया तो पुलिस ने दूसरे समुदाय के डॉक्टर को थाने में बैठा लिया। थाना इज्जतनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने बताया कि उन्होंने अपनी बीमार बहन को इलाज कराने के लिए 10 जुलाई को पीरबहोड़ा स्थित यूनिवर्स अस्पताल में भर्ती कराया था। वह 11 जुलाई को अस्पताल से बहन की छुट्टी कराकर घर ले गए। घर पहुंचने पर बहन ने भाई को बताया कि इलाज के दौरान डॉक्टर नईम ने उसके साथ छेड़खानी की। जब युवती ने विरोध जताया तो उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। उसने शोर मचाया तो डॉक्टर नईम धमकी देकर भाग गया। डर और बदनामी के कारण उस वक्त युवती ने अस्पताल मे इस घटना के बारे मे नही बताया। युवती के भाई ने डॉक्टर नईम के खिलाफ इज्जतनगर थाने मे रिपोर्ट दर्ज करा दी। पीड़िता के परिजनों ने इसकी सूचना एक धर्म विशेष के संगठन कार्यकर्ताओं को दे दी। शुक्रवार की रात मे ही संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। तब पुलिस ने रात मे ही डॉक्टर नईम को हिरासत मे ले लिया। उससे पूछताछ की गई तो उसने खुद को निर्दोष बताया।।
बरेली से कपिल यादव