153 ग्राम अवैध चरस सहित युवक गिरफ्तार

बरेली। बरेली में थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शनिवार को मुखबिर की सूचना पर बैगुल नदी के पुल के किनारे पर जगंल को जाने वाले कच्चे रास्ते से अभियुक्त अरुन कुमार पुत्र बनवारी लाल उम्र 30 बर्ष निवासी ग्राम सतुईया पटटी थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली को 153 ग्राम अवैध चरस सहित गिरफ्तार किया गया। घटना के सम्बन्ध में तथ्यों का सारगर्भित विवरणः- शनिवार को उपनिरीक्षक पंकज कुमार हमराही हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह व हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार व कांस्टेबल लेखपाल सागर की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बैगुल नदी के पुल के किनारे पर जगंल को जाने वाले कच्चे रास्ते से अरुन कुमार पुत्र बनवारी लाल उम्र 30 बर्ष निवासी ग्राम सतुईया पटटी थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली को 153 ग्राम अवैध चरस सहित गिरफ्तार किया गया।बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। सूचना, पुलिस टीम एवं कार्यवाहीः- शनिवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बैगुल नदी के पुल के किनारे पर जगंल को जाने वाले कच्चे रास्ते एक व्यक्ति के पास अवैध चरस है।इस सूचना पर उपनिरीक्षक पंकज कुमार हमराही हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह व हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार व कांस्टेबल लेखपाल सागर की टीम बैगुल नदी के पुल के किनारे पर जगंल को जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंचे।अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर नदी के पुल के किनारे पर जगंल को जाने वाले कच्चे रास्ते के पास दिनांक 12.07.2025 समय करीब 00.05 बजे रात्रि पकड़ लिया।
वांछित अभियुक्त का नाम
मेघनाथ पुत्र बनवारीलाल निवासी ग्राम सतुईया पटटी थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली।
घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग का विवरणः-
एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली। पूछताछ एवं अभियुक्त का विवरण (जैसे कि वह कहाँ का रहने वाला है, कितना पढ़ा-लिखा है।पूर्व में वर्तमान क्या करता/करती है। घटना स्थल किस तरह पहुँचा और अपराध में संलिप्त करने का कारण आदि।अभियुक्त अरुन कुमार पुत्र बनवारी लाल उम्र 30 बर्ष निवासी ग्राम सतुईया पटटी थाना फतेहगंज पश्चिमी बरेली उम्र करीब 30 वर्ष का निवासी है।अभियुक्त ने 5वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त है।अभियुक्त ग्राम सतुईया पट्टी में ढाबा चलाता है। अभियुक्त से अवैध चरस के बारे में पूछा गया तो अभियुक्त द्वारा बताया कि साहब यह चरस मुझे मेरा बडा भाई मेघनाथ पुत्र बनवारीलाल निवासी ग्राम सतुईया पटटी लाकर देता हैं।जिसे मैं इसके टुकडे बनाकर बेचकर मुनाफा कमा लेता हूँ।बरामदगी का विवरणः कब्जे से 153 ग्राम अवैध चरस बरामद। पुलिस टीम का विवरणः- प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्रपाल सिंह थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली।उपनिरीक्षक पंकज कुमार थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बेली।हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली।हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली।कांस्टेबल लेखपाल सागर थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली।

– बरेली से वीरेंद्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *