आंवला, बरेली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय मंत्री कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व मे एसडीएम आंवला विदुषी सिंह का बुके देकर स्वागत कर मुलाकात की। संगठन ने सभी प्रशासनिक कार्यों में शिक्षामित्रों की तरफ से पूर्ण सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया। साथ ही नवागत एसडीएम ने भी शिक्षामित्रों की हर संभव मदद के लिए भरोसा दिया। तहसील स्तर पर शिक्षामित्रों की किसी भी समस्या का समाधान शीघ्र कराया जाएगा। शिक्षामित्र भी बीएलओ कार्य मे अपना पूर्ण सहयोग दे। इस अवसर पर तहसील प्रभारी मनोज शर्मा, नगर अध्यक्ष देवपाल मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष मझगवां रामनिवास राणा, रामदास शर्मा, विनोद वर्मा, देव प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव