विश्व में सुख शांति और समृद्धि के लिए एक हजार घरों मे हुआ गायत्री यज्ञ

बरेली। अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से सोमवार को गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने पुण्य आहुतियां देकर विश्व में सुख शांति और समृद्धि की कामना की। जिले भर मे 1000 से ज्यादा घरों में मंदिरों मे गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। बरेली के गायत्री परिजनों ने घरों व मंदिरों में भी यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया। बरेली के अलखनाथ मंदिर, ललिता देवी मंदिर, गायत्री चेतना केंद्र एवं बहेड़ी के गायत्री चेतना केंद्र फतेहगंज पश्चिमी मे भी सामूहिक रूप से यज्ञ संपन्न हुए। इसी कड़ी मे ग्रह-ग्रह गायत्री यज्ञ मैन घर-घर गायत्री परिवार की पहुंच के उद्देश्य से 1000 से ज्यादा घरों में गायत्री यज्ञ कार्यक्रम संपन्न हुए। सभी ने पूरे उत्साह के साथ यज्ञ संपन्न किया अलखनाथ मंदिर पर आयोजित सामूहिक यज्ञ का नेतृत्व मंजू तिवारी, राखी शर्मा एवं अंजली शर्मा ने किया। इसी तरह मढ़ीनाथ के ललिता देवी मंदिर मे बहन गीता भारती के नेतृत्व में यज्ञ संपन्न हुआ। जिले भर मे यज्ञ की मॉनिटरिंग डॉ दीपमाला शर्मा एवं राजेश गंगवार ने की। अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला समन्वयक दिनेश पांडे ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार के आवाहन पर आज देश भर मे गायत्री यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न हुआ। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गायत्री परिजनों ने पूरे उल्लास के साथ यज्ञ संपन्न कराया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *