नकटिया पुल के नीचे झाड़ियों मे मिला पुलिस सिपाही का शव, हत्या का आरोप

बरेली। बेटी को कोचिंग छोड़ने के बाद बाइक सहित लापता हुए सिपाही संजय कुमार का शनिवार रात थाना कैंट की नकटिया पुलिस चौकी से चंद कदम दूर पुल के नीचे अर्द्धनग्न शव बरामद हुआ। परिजनों ने अपहरण करके संजय की हत्या कर शव पुल के नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार शरीर पर संघर्ष के निशान मिले है। वही।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शरीर मे जहर के लक्षण मिले लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नही हो सका। विसरा प्रिजर्व किया गया है। पुलिस लाइन मे तैनात मूलरूप से संभल निवासी 37 वर्षीय सिपाही संजय कुमार नकटिया क्षेत्र स्थित वृंदावन कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी निर्मला, 12 साल की बेटी प्रीति और नौ साल का बेटा शेखर है। संजय कुमार 2 मई को बाइक से अपनी बेटी को कोचिंग छोड़ने गए थे लेकिन उसके बाद वापस नही लौटे। जब काफी देर तक वह घर नही पहुंचे और उनका फोन भी बंद मिला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद 3 मई की रात करीब 8 बजे पुलिस ने संजय का शव मिलने की सूचना परिजनों को दी। संजय की पत्नी और बच्चे सदमे मे है। रविवार की दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर संजय के मामा कृष्ण मुरारी और साले मोहन लाल सहित अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि संजय का किसी ने अपहरण किया और फिर उनकी हत्या कर दी। उनके शरीर पर संघर्ष के निशान पाए गए है। परिजनों ने यह भी बताया कि संजय के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर मे था और उनकी पैंट सिर के पास पड़ी हुई थी। पुलिस अभी संजय की बाइक के बारे मे कुछ जानकारी हासिल नहीं कर पाई है। नकटिया चौकी प्रभारी मोहित चौधरी के अनुसार संजय 2 मई को अपने घर पर मोबाइल और पर्स छोड़ गए थे। उनकी बाइक कहां है। इसकी छानबीन की जा रही है। संजय शराब भी पीते थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *