एक राष्ट्र-एक चुनाव पर बोले सुनील बंसल, बार-बार चुनाव देश के विकास में बन रहा स्पीड ब्रेकर

बरेली। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि बार-बार चुनाव देश के विकास मे स्पीड ब्रेकर बन रहा है, अगर हमें 2047 तक विकसित राष्ट्र बनना है तो जरूरी है कि एक राष्ट्र एक चुनाव हो। यह बाते उन्होंने रविवार को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अटल सभागार में एक राष्ट्र-एक चुनाव पर आयोजित प्रबुद्ध वर्ग समागम में कही। उन्होंने बताया कि 30 वर्ष में देश मे एक भी साल ऐसा नही गया जब चुनाव न हुआ हो। जबकि चार बार देश में लोकसभा और विधान सभा के चुनाव हो चुके हैं। एक साथ चुनाव होने से भविष्य में देश की राजनीति बदलेगी। नए लोगों को अवसर मिलेंगे। इससे परिवारवाद भी समाप्त होगा। कहा कि देश मे इमरजेंसी लगाने के बाद से चुनाव का सिस्टम बिगड़ गया। अब चुनावी प्रकिया में बदलाव की आवश्यकता है। पांच वर्षों की सरकार में करीब साल भर आचार संहिता लगे रहने के कारण विकास कार्य और परियोजनाएं रुक जाती हैं। करीब पांच से सात लाख करोड़ रुपये चुनावों पर खर्च होते हैं। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव होने से परिवारवाद की राजनीति को मुक्ति मिलेगी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अखिलेश, डिम्पल भाभी को चुनाव लड़वाने के लिए चले जाते हैं तो राहुल गांधी प्रियंका का चुनाव लड़वाने के लिए जाते हैं। कई क्षेत्रीय पार्टियां हैं, जिनके परिवार में कई सांसद और विधायक हैं। अगर एक बार चुनाव होगा तो इस पर भी रोक लगेगी। डॉ दीप्ति भारद्वाज ने समागम के बारे में जानकारी दी। संचालन मनीष अग्रवाल और डॉ. विमल भारद्वाज ने किया। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, मेयर डॉ. उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. एमपी आर्य, प्रो. श्याम बिहारी लाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, राजीव कुमार सिंह, एमलएसी कुंवर महाराज सिंह, संतोष सिंह, वन नेशन वन इलेक्शन के संयोजक डॉ. केएम अरोरा, पूर्व मंत्री अशोक कटेरिया, वाईपी सिंह, अधीर सक्सेना, चेयरमैन आस्था अग्रवाल, श्रुति गंगवार, राजेंद्र गुप्ता, बंटी ठाकुर, घनश्याम खंडेलवाल, शोभित सक्सेना, डॉ विमल भारद्वाज, डॉ. आरके सिंह, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. प्रमेद्र महेश्वरी, नवीन अग्रवाल, अमित शर्मा, देवेंद्र जोशी, शिव मंगल राठौर आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *