दुल्हन की रिश्तेदार से दुष्कर्म, बारात में आई थी आठ साल की बच्ची, खेत में ले जाकर की दरिंदगी

बिशारतगंज, बरेली। जनपद के थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव मे गुरुवार की रात अपनी ननिहाल मे शादी में शामिल होने आई आठ साल की बच्ची से एक युवक ने दुष्कर्म किया गया। पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के एक गांव मे फुफेरी बहन की शादी मे बच्ची अपनी मां और पिता के साथ आई थी। गुरुवार रात फरीदपुर थाना क्षेत्र से बरात आई। सभी लोग बारात मे व्यस्त थे। इसी दौरान किसी युवक ने बच्ची को लड्डू देने के बहाने पांडाल के पीछे बुलाया और खेत मे ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद बच्ची खून से लथपथ पांडाल मे पहुंची। लोगों ने देखा तो होश उड़ गए। मां ने पूछा तो बच्ची ने घटना के बारे में बताया। परिजनों ने थाना बिशारतगंज में शिकायत की। पुलिस ने बच्ची को तुरंत जिला महिला अस्पताल भेजा। जहां उसका इलाज हो रहा है। बच्ची के पिता ने थाना बिशारतगंज में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ आंवला नितिन कुमार, इंस्पेक्टर सतीश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। सीओ ने बताया कि पुलिस आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है। वही घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस सर्विलांस का सहारा लेगी। उस क्षेत्र मे आने वाले सभी मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस की जाएगी। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। गांव में अपराधिक किस्म के लोगों का भी पुलिस डाटा जुटा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही थाना बिशारतगंज इलाके के एक गांव में शादी समारोह मे आई सात साल की बच्ची के साथ देर रात हुई दुष्कर्म की घटना की सूचना पर सांसद नीरज मौर्य गांव पहुंचे। सांसद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए कहा। इस दौरान शिव कुमार, पीयूष वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, प्रधान वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *