फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे सहेली से शादी की जिद पर अड़ी किशोरी के परिवार वालों ने विरोध किया। लड़की एक फैक्ट्री मे काम करती थी। परिवार को उसके एक लड़की से संबंध होने की बात पता चली तो परिवार ने टॉफी फैक्ट्री मे नौकरी छुड़वाकर उसकी घर मे निगरानी शुरू कर दी। लेकिन फिर भी घर वालों की आंखों के सामने किशोरी सहेली के साथ कार से भाग निकली। किशोरी के परिवार वालों ने फरीदपुर थाने मे तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार फरीदपुर के मोहल्ले की 16 वर्षीय किशोरी हरियाली बाजार के पास टॉफी फैक्ट्री मे काम करती थी। परिवार वालों ने बताया कि उनकी बेटी की दोस्ती एक लड़की से हुई। दोस्ती के बाद उनकी बेटी उस लड़की से शादी करने की जिद करने लगी। परिवार वालों ने बेटी को समझाने की कोशिश की लेकिन बेटी नही मानी। किशोरी सहेली के साथ भागने का प्रयास करती रही। परिवार वालों ने किशोरी की नौकरी छुड़वाई और उसके घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया। परिवार वालों ने बताया कि बुधवार रात वे लोग घर मे सोए थे। अचानक रात 12 बजे उनके घर के दरवाजे पर एक कार रुकी। आहट सुनकर परिवार वालों की नींद खुल गई। उन्होंने बाहर निकल कर देखा तो उनकी बेटी कार मे बैठ रही थी। कार मे तीन अन्य लड़कियां बैठी थी। जिसमें से उनकी बेटी की सहेली भी थी। ये देखकर वो मामला समझ गए और बेटी को रोकने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान वे कार से फरार हो गई। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने उन्हें खोजने की कोशिश की लेकिन किशोरी का पता नही लगा। इसके बाद परिवार वालों ने थाने मे तहरीर दी है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी का पता लगाने को टीम को लगाया गया है। उधर, घरवालों की चिंता बढ़ती जा रही है। बेटी की फिक्र है, अनहोनी की आशंका डरा रही है। दूसरी तरफ पुलिस भी हर पहलू पर जांच कर रही है।।
बरेली से कपिल यादव