बरेली। गर्मी मे सोमवार को लगातार 9वें दिन तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। तेज धूप के चलते शरीर झुलसने लगा है जबकि रात मे भी तापमान सामान्य से अधिक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 4-5 दिनों में गर्मी का असर बढ़ सकता है और हीट वेव के दिनों की संख्या मे भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। बीते कई दिनों से न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा था। सोमवार की रात न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। वही अधिकतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस कम हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले ही न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लगातार 9 दिनों से तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। सुबह 10 बजे ही शरीर झुलसाने वाली धूप निकल रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस साल बीते वर्षों की तुलना मे अधिक गर्मी पड़ सकती है। मौमस विभाग के रिकॉर्ड पर गौर करें तो सात मार्च को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। नौ दिन बाद 16 मार्च को 20.1 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञ अतुल के मुताबिक बीते वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़त दर्ज हो रही है। जबकि अधिकतम तापमान बीते वर्ष के सापेक्ष 30 से 33 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा है।।
बरेली से कपिल यादव