बरेली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बरेली होली की तैयारियों मे लगा है। मुसाफिरों को बेहतर सुविधा बस की मिले। इसलिए के 87 मार्गों पर 693 बसें चलाने का खाका तैयार किया गया है। 24 घंटा उन मार्गों पर बस मिलेंगी। वहीं लोकल मार्गों पर 220 बसें संचालित होंगी। यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, उसकी मॉनीटरिंग को बस स्टैंड और ऑनरोड टीमें लगाई जाएंगी। 65 अधिकारियों और कर्मचारियों का डयूटी चार्ट बना है। होली, दीवाली, रक्षाबंधन, भैया दूज और इंद जैसे बढ़े त्यौहारों पर मुसाफिर को गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने को परिवहन निगम की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। होली की तैयार पर हर रूट पर बसों के संचालन को रूपरेखा तैयार की गई है। 10 मार्च से मुसाफिरों की भीड़ त्योहार मानने को अपने-अपने घरों को चल पड़ेगी। 14 मार्च को होली है। इसके बाद वापसी की भीड़ होगी। 15 मार्च तक की प्लानिंग की गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों की डयूटी चार्ट बना है। बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो की 693 बसों को 10 से 15 मार्च तक शत प्रतिशत ऑनरोड रखा जाएगा। सेवा प्रबंधक धनजी राम का कहना है कि होली पर बसों की बेहतर सुविधाएं देने को 87 मार्गों के हिसाब से रूपरेखा बनाई गई है। दिल्ली की ओर से अधिक भीड़ आती है। इस मार्ग पर 120 बसे चलेंगी। 693 बसें बरेली रीजन से संचालित होंगी। लोकल मार्गों पर 220 बसें चलेगी। भले ही बालामऊ स्टेशन का ब्लॉक खुल गया है। फिर भी गुरुवार को काफी ट्रेनें निरस्त रहने से यात्रियों को दिक्कत हुई। काफी ट्रेनें कई-कई घंटा विलंब से पहुंची। इंतजार मे यात्री परेशान रहे। रेलवे के अनुसार, गुरुवार को 12369 हरिहर एक्सप्रेस, 15075 त्रिवेणी, 18103 जलियावाला, बरेली-अलीगढ़, बरेली-रोजा, बरेली-मुरादाबाद वाया चंदौसी एक्सप्रेस निरस्त थी।।
बरेली से कपिल यादव