गीता जयंती के उपलक्ष्य मे शहर भर मे हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली

बरेली। रविवार को श्री योग वेदांत सेवा समिति, महिला उत्थान मंडल बरेली द्वारा तुलसी पूजन, गीता जयंती के उपलक्ष्य मे भव्य विशाल हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली गई। बरेली आश्रम संचालक भानु प्रकाश ने बताया कि यह हरिनाम संकीर्तन यात्रा पूर्वाह्न 11 बजे से डेलापीर अनाजमंडी बरेली से शुरू होकर डमरू चौराहा, झूलेलाल द्वार, एकता नगर, डीडीपुरम चौराहा, प्रियदर्शिनी नगर, प्रभात नगर, सूद धर्मकांटा, त्रिवटीनाथ मंदिर होते हुए एमबी इंटर कॉलेज के मैदान मे यात्रा का विश्राम हुआ। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु नाचते-झूमते हुए यात्रा में शामिल हुए। हरिनाम संकीर्तन यात्रा का शहरवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा करके भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में तुलसी, गीता की महिमा, मातृ-पितृ पूजन का प्रचार-प्रसार किया गया। सुंदर-सुंदर झाकियां लोगों को बहुत ही प्रिय लग रही थी। झाकियों के माध्यम से समिति द्वारा सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। यात्रा के विश्राम पर भंडारा वितरित हुआ। श्री योग वेदान्त सेवा समिति व महिला उत्थान मंडल बरेली ने सभी उपस्थित भक्तजनों व शहरवासियों तथा पुलिस, प्रशासन का आभार व्यक्त किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *