बरेली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस प्रशासन बरामद पटाखो की जखीरे का निस्तारण करेगा। इसे लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पटाखों का अवैध भंडारण करने के आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को प्रशासन व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर कस्बा मे दो स्थानों व कुरतरा गांव के एक गोदाम मे छापे मारकर लगभग 98.80 क्विंटल पटाखे बरामद किए थे। पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में राधे फायर वर्क्स के गोदामों से बरामद पटाखे उनके कुरतरा के गोदाम में बंद कर गोदाम को सील कर दिया था। पुलिस गोदाम की निगरानी कर रही है। नायब तहसीलदार दीपक कुमार ने बताया बरामद पटाखे गोदाम में सील कर दिए है। कोर्ट के आदेशानुसार इनका निस्तारण किया जाएगा। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से दीपावली पर फुटकर मे पटाखे बेचने वालों में हड़कंप मचा है। फुटकर विक्रेता पटाखे नहीं लाए पाए है।।
बरेली से कपिल यादव