भाजपा की सदस्यता को लेकर हुए विवाद मे ब्लॉक प्रमुख के भांजे को पीटा, प्रधान समेत पांच लोग गिरफ्तार

बरेली। जनपद के बिथरी चैनपुर ब्लॉक परिसर मे लगा भाजपा का सदस्यता अभियान शिविर अखाड़ा बन गया। ब्लॉक प्रमुख पति के सामने दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। इसमे प्रमुख के भांजे की पिटाई कर दी गई। प्रधान समेत पांच लोग हिरासत में लिए गए है। बिथरी चैनपुर की ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमारी के पति हरेंद्र पटेल हर सोमवार ब्लॉक मे जनता दरबार लगाते है। इसी में भाजपा का सदस्यता शिविर लगाया गया था। हरेंद्र पटेल के साथ उनका भांजा सौरभ भी यहां मौजूद थे तभी अहलादपुर के प्रधान सियाराम का भतीजा सोनू ब्लॉक मे शौचालय की सूची जमा करने गया था। सौरभ ने उससे कहा कि पहले भाजपा की सदस्यता ले लो। उसके इनकार पर बहस बढ़ गई और सौरभ ने सोनू को पीट दिया। सोनू ने सूचना दी तो उसके चाचा प्रधान सियाराम अपने साथियों संग आ गए। इन लोगों ने सौरभ को पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान ब्लॉक मे अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने सियाराम और सोनू समेत पांच को हिरासत मे लिया है। ब्लॉक प्रमुख पक्ष की ओर से शिकायत की गई है। पुलिस पांच लोगो को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *