जयंती पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय, दिलाई सदस्यता

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 108वां जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडल व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने पंडित जी को याद किया। जयंती के अवसर पर सदस्यता अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी ने घर घर जाकर लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाई। जानकारी के अनुसार मण्डल फतेहगंज पश्चिमी के बूथ 325 पर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी चौधरी देवेन्द्र सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माला अर्पण कर उन्हें याद किया। चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि जनसंघ के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एक छोटा सा पौधा लगाया था। वह आज भाजपा पार्टी के विशाल वट वृक्ष के रूप मे विश्व का सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप मे स्थापित हुआ है। केंद्र के साथ राज्य में भी निरंतर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें जनकल्याण के पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने में लगी हुई है। उसके बाद उन्हें घर घर सम्पर्क लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर जिला मंत्री अंकित शुक्ला, मण्डल महामंत्री सौरभ पाठक, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, अबोध सिंह, राम गुप्ता, सचिन चौहान, मिथलेश कश्यप, गुड्डी सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *