कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया गौशाला का उद्घाटन, योजनाओं की दी जानकारी

बरेली। जनपद के ब्लॉक रामनगर मे प्रदेश पशुधन एवं विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कंथरी जाफरपुर में गोशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने निराश्रित पशुओं को संरक्षित करने के निर्देश दिए। ब्लॉक रामनगर के गांव कंथरी जाफरपुर में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने एक गोशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक वृहद अभियान चलाकर वह निराश्रित गौवंश को संरक्षित करने का काम तेजी से करें। अगर खेतों या सड़कों पर गोवंश दिखाई दिए तो अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी कोई पशु पालक दूध दुहने के बाद गाय छोड़े तो किसानों की फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति उसी पशुपालक से कराई जाएंगी। साथ ही उस पर पशु अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जाए। कैबिनेट मंत्री ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि रामनगर के पशु चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण तलब करे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *