सपा प्रदेश अध्यक्ष ने बोला मोदी योगी पर हमला, भगवान राम से बड़ा समझने वाले भाजपाइयों का हुआ घमंड चूर

बरेली। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल अहिल्या बाई होल्कर जयंती समारोह मे हिस्सा लेने बरेली पहुंचे। इस दौरान श्याम लाल पाल ने कहा कि सपा उत्तर प्रदेश की नंबर एक पार्टी और देश की तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में अब सामने आ चुकी है अब आप सभी के सयुंक्त प्रयासों से हमारे देश में 37 सांसद चुनकर देश की संसद में पहुँचे है अब दलितों, पिछड़ो और अल्पसंख्यक लोगों के हकों पर कोई डाका नही डाल पायेगा। इसी कड़ी मे पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, इंजी. अगम मौर्या, शुभलेश यादव ने भी विचार रखें। वहीं पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी व महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने पगड़ी पहना कर और पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद पार्टी कार्यालय पर उन्होंने एक प्रेस वार्ता को भी सम्बोधित किया। वही सपा नेतागण प्रदेश अध्यक्ष को फतेहगंज पूर्वी से रिसीव करने बड़ी संख्या मे जिला व महानगर अध्यक्ष की अगुवाई में पहुंचे थे। फतेहगंज से बरेली तक पार्टी पदाधिकारी गणों द्वारा कई स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत भी किया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय बरेली पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी, योगी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि बीजेपी के पूर्व शासन काल मे संविधान और लोकतंत्र खतरे मे रहा, तमाम शोषितों वंचितों का जो अधिकार मिलना चाहिए उसको पूंजीपतियों के हाथ मे सौंप दिया। भाजपा वाले खुद को भगवान राम से बड़ा समझने लगे थे। अयोध्या वालो ने उनका घमंड चकनाचूर कर दिया। पेपर लीक मामले मे यूपी के सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो लोगों को भरपूर नौकरियां मिली। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में एआरओ, आरओ, पुलिस की भर्ती, नीट सभी के पेपर लीक हुए, नौजवान अपनी डिग्रियां फाड़ कर फांसी पर चढ़ जा रहे है। इस बार उत्तर प्रदेश के किसानों ने नौजवानों ने महिलाओं ने सब ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। यह बात अलग है कि हम सरकार में नही आ पाए। मगर विपक्ष इतना मजबूत है कि हम कोई भी गलत बात को चलने नही देंगे। 2014 मे उनकी सरकार आई थी तो उनका फूल महिलाओं को पहनाकर उनका स्वागत किया गया था। उन्होंने अपने घोषणा पत्र मे 2 करोड़ रोजगार देने, 15-15 हजार रुपये खाते में देने का वायदा किया था। मगर उनका पूरा घोषणा पत्र खोखला निकला। लोग नौकरियां नही पा रहे हैं किसानों ने आत्महत्या की है। इसमें पूरी तरीके से सरकार दोषी है। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बिहार में ओबीसी आरक्षण को खत्म करने को लेकर कहा कि हमारी सरकार में जो राम मनोहर लोहिया का सपना था उसको पूरा किया जाएगा। देश में जाति जनगणना हो और इस आधार पर लोगों को आरक्षण मिले। श्यामलाल पाल ने कहा कि इनका बुलडोजर भारतीय संविधान पर चल रहा था। लोकतंत्र पर चल रहा था, ओबीसी एससी-एसटी आरक्षण पर चल रहा था। इन्हें घमंड था कि यह भगवान राम को लाए हैं, जबकि अयोध्या के लोगों ने इन्हें सबक सिखा दिया और बता दिया कि भगवान राम को यह नही लाए थे। भगवान राम सब को लेकर आए हैं। यह खुद को भगवान से भी बड़ा समझने लगे थे। कार्यक्रम में रविन्द्र यादव, नरेश पाल, सियाराम पाल, अनिल पाल, लक्ष्मण पाल, मदन मोहन पाल, चन्द्रसेन पाल, दयाराम पाल, विक्रांत पाल, राजा राम पाल, सुरेन्द्र सोनकर, अनिल गंगवार, ब्रजेश श्रीवास्तव, अहमद खान, मो. वसीम, बाबा मियाँ, अशफ़ाक़ चौधरी, पार्षद गौरव सक्सेना, पार्षद अब्दुल कयूम मुन्ना व इक़बाल बिल्डर, अलीम सुल्तानी, टीका राम कश्यप, द्रोण कश्यप, मोहसिन खान, विशाल कश्यप, बाबा मियाँ अनुज वाल्मीकि, डाल चंद्र, गुरु प्रसाद काले, अनुज मौर्या, नमन मिश्रा, आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *