भीम आर्मी के संस्थापक एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के सासंद निर्वाचित होने पर किया शरवत वितरण

बरेली- भीम आर्मी के संस्थापक एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी के नगीना लोकसभा से भारी मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सांसद बनने की खुशी में आज जनपद बरेली के सतीपुर चौराहे पर भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शरवत वितरण प्याऊ कैंप लगाकर राहगीरों को शरवत पिलाया गया।

शरवत वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अच्छन अंसारी एडवोकेट, प्रदेश संगठन सचिव संजीव सागर, प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह गुर्जर, मंडल महासचिव मनोज सागर, मंडल उपाध्यक्ष राजकमल पाल एडवोकेट, देवराज भारती, प्रताप सिंह एडवोकेट, भीम आर्मी मंडल संयोजक विकास बाबू वाल्मीकि एडवोकेट, जिला अध्यक्ष डॉ० दुर्वेश अली अंसारी, बदायूं जिला अध्यक्ष बाबू चौधरी, महानगर अध्यक्ष रियाज अहमद, पूर्व महानगर अध्यक्ष आकाश मौर्य, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमित गौतम, जितेंद्र गौतम, अंकुर गौतम, संतोष सागर, पूनम गौतम, सैम मेसी सहित काफी पदाधिकारियों का सहयोग रहा।

– बरेली से तकी रज़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *