बरेली मे तापमान 44 डिग्री के करीब, दो दिन तक यलो अलर्ट

बरेली। जनपद मे सूरज की आग उगलती किरणों से शहरवासी तप रहे है। इधर, हर दिन बढ़त दर्ज करा रहा तापमान सोमवार को करीब 44 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। रविवार के बाद सोमवार भी पांच वर्षों में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान भी अधिकतम की ओर बढ़ रहा है। गर्म रात लोगों को सता रही है। दो दिन तक गर्मी का यलो अलर्ट जारी हुआ है। मंगलवार की सुबह आठ बजे से ही गर्मी सताने लगी। न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। मंगलवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई। नौ बजे ही पारा 28 डिग्री के पास पहुंच गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, तपिश भी बढ़ती गई। पारा मे भी उछाल दर्ज होता रहा। अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन भर शहर की कई मुख्य सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही गुजरते दिखाई दिए। दुकानों पर, पेड़ के नीचे लोग छांव तलाशते रहे। शाम छह बजे के बाद तापमान थोड़ा कम हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, रात में भी सुकून की नींद नहीं मिल सकी। न्यूनतम पारा 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। नमी 22-56 फीसदी के बीच सिमटी रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *