बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के एक गांव मे किसी बात से नाराज ई रिक्शा चालक युवक ने गले मे रस्सी डालकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को बगैर सूचना दिए परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।जवान मौत से घर मे कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक इलाके के एक गांव मे किसी बात को लेकर एक 21 वर्षीय ई रिक्शा चालक युवक अर्जुन नाराज हो गया। गुरुवार को वह फतेहगंज पश्चिमी कस्बा को ई रिक्शा लेकर गया था। शाम को वापस घर भी आया था। हंसी खुशी उसने खाना भी खाया था। गांव में घूमने के बाद वह अपने कमरे मे सोने चला गया। रात करीब 11 बजे किसी परिजन ने विंडो से देखा तो वह छत के कुंडे से गले मे रस्सी बांधकर झूल रहा था। किसी तरह दरवाजा तोड़कर उसे उतार कर अर्जुन को परिजन रात मे ही बरेली अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को परिजनों ने गुप चुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार कर दिया।।
बरेली से कपिल यादव