बरेली। रविवार को जनपद के थाना बहेड़ी पुलिस ने अफीम का धंधा करने वाले आरोपी जावेद को गिरफ्तार किया है। उसे पुलिस ने उत्तराखंड बार्डर से पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से छह सौ ग्राम अफीम भी बरामद की गई। आरोपी जावेद कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटकर आया था। बहेड़ी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सोलंकी ने बताया कि एसआई अशोक कुमार टीम के साथ आम डंडा बैरियर पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी जावेद पुत्र अब्दुल कययूम निवासी मोहल्ला शेखूपुर को उन्होंने देखा और मौके से ही दबोच लिया। उसके पास से 600 ग्राम अफीम बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी जावेद ने बताया कि वह कई बार अफीम की सप्लाई करने के लिए आता था। उसने बताया कि वह उत्तराखंड के बागेश्वर इलाके से अफीम खरीदता था। उसमें मिलावट कर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सड़कों के किनारे खुले होटलों ढाबों पर बेचता है। आरोपी जावेद ने बताया कि अफीम मे मिलावट कर उसकी बढ़िया कमाई होती है। पिछले साल उत्तराखंड के बॉर्डर के थाने पुलभट्टा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इस वजह से वह छह महीने तक हल्द्वानी जेल में रहा। कुछ समय पहले ही वह जेल से छूटकर आया। जिसके बाद जावेद ने फिर से सप्लाई का धंधा शुरु कर दिया। जावेद पर एनडीपीएस एक्ट के पांच मुकदमे दर्ज हैं। 2018 मे उत्तराखंड के किच्छा थाने से पुलिस ने एनडीपीएस में जेल भेजा था। रविवार को पुलिस ने जावेद को जेल भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव