नदी मे नहाने गए छात्र की पानी में डूब कर मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

नवाबगंज, बरेली। दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया एक छात्र अचानक गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी पानी मे डूब कर मौत हो गयी। काफी मशक्कत के बाद बुधवार को उसका शव नदी मे मिला। उसकी मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कस्बे के मोहल्ला बगिया जामा मस्जिद निवासी मोहम्मद अली फेरी कर कपड़ा बेंचते हैं। उनका बेटा जीशान 14 वर्ष कस्बे के फखरुद्दीन अली अहमद मैमोरियल हाईस्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। मंगलवार को वह विद्यालय की छुट्टी के बाद अपने दोस्तों के साथ कस्बे के पास मे ही स्थित पनघैली नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते नहाते वह गहरे पानी मे चला गया। जिससे वह पानी मे डूब गया। उधर शाम तक उसके घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो उन्हें उसके नदी मे डूबने की जानकारी मिली। जिसकी खबर मिलते ही नदी पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी। लोगों ने नदी में उतर कर उसकी तलाश की। लेकिन उसका शव नहीं मिल सका। बुधवार की सुबह कस्बे के आशिक ने नदी मे उतरकर उसकी तलाश की। काफी देर तलाश के बाद उसका शव नदी मे मिला। उसकी मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार मे कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने उसके शव को स्थानीय कब्रिस्तान में दफन कर दिया। उसकी मौत के बाद उसकी मां शायदा बी, भाई फैजान, शहजान, बहन असमी का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी मौत पर मोहम्मद कासिम अंसारी, हनीफ विधायक, गाजी सिकंदर मुतावल्ली ने गहरा शोक प्रकट किया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *