एक गूंज संस्था का कपड़ा बैंक बन रहा है जरूरतमंद लोगों का सहारा

बरेली – एक गूंज सेवा समिति बरेली उत्तर प्रदेश के तत्वाधान एक गूंज कपड़ा बैंक के माध्यम से अब तक लगभग 6000 जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर कपड़े का वितरण कर चुका है। और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। समिति के प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही हमारा उद्देश्य है। समाज सेवा के क्षेत्र में किया गया कार्य से जो संतुष्टि मिलती है उसे लगता है कि हमने किसी जरूरतमंद की मदद कर एक नेक कार्य किया है। समिति द्वारा समय-समय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, चिकित्सा शिविर का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। और मेधावी छात्रों को उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें समिति द्वारा सम्मानित किया जाता है। कपड़ा वितरण अभियान नैनीताल रोड किनारे बनी झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे लोगों को कपड़े का वितरण किया गया। कपड़ा वितरण अभियान में मुख्य रूप से अध्यक्ष बंटी ठाकुर, पूर्वांचल प्रभारी संजीव अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष रश्मि जोशी, मंत्री देवकी मंडवाल, रामसिंह मंडवाल, पारस सिंह, अबीर अवस्थी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *