बरेली। शहर मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चेंज ओवर दौरान एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए आए। लेकिन उनके आने से पहले ही सोशल मीडिया पर शहर के विकास को लेकर काफी गहमा-गहमी रही। किसी ने कमेंट किया कि योगी जी उन सड़को पर से गुजरे जहा से उन्हे आना नही था। इससे शहर जी सड़को के हालात पता चल जाएंगे तो सोमवार सपा पार्षद गौरव सक्सेना ने अपने फेसबुक एकाउंट पर एक पोस्ट की। उसमें उन्होंने पोस्ट किया है योगी को कागज की नाव भेंट करना चाहते है। बरेली की जनता इन दिनों शहर की सड़कों में बढ़ते गड्ढों से बुरी तरह से त्रस्त है। इस बीच सोमवार को सीएम योगी के आगमन की खबर मिलते ही सपा पार्षद गौरव सक्सेना ने उन्हे कागज की नाव देने की पेशकश की है। सपा पार्षद कागज की नाव बनाकर बरेली की जनता की ओर से सप्रेम भेंट करने की बात कही है। कुछ समय पहले बारिश मे शहर की जनता त्रस्त थी। तब कागज की नाव बनाकर उसके जलभराव वाली जगह मे चलाकर पोस्ट किया था जो बहुत चर्चा में रहा था। जिसे शहर की सड़कों की जिम्मेदारी दी उसके हास्यपद पोस्ट से भाजपा को फजियत झेलना पड़ी थी।।
बरेली से कपिल यादव