बरेली। शुक्रवार को मंडलायुक्त संयुक्ता समद्दार ने कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया और वहां खामियां पाई जाने पर जिम्मेदारो की फटकार लगाई। कड़े शब्दों में चेतावनी तक डे डाली। नगर निगम की नदौसी की कान्हा गौशाला मे पिछले 2 माह मे हुई 31 गोवंश पशुओं की मौत का कारण रजिस्टर मे अंकित न होने पर कमिश्नर बिफर गई। उन्होंने गौशाला में लापरवाही, गौवंश के पालन और पोषण, देखभाल मे लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। वही उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। आपको बता दें कि बेसहारा पशुओं को संरक्षण देने के लिए नगर निगम ने सीबीगंज के गांव नदोसी गांव में कान्हा उपवन आश्रय गृह बनाया है। यहां करीब एक हजार गोवंशीय पशुओं को रखा जा सकता है। शुक्रवार को मंडलायुक्त संयुक्ता समद्दार अचानक कान्हा उपवन पहुंच गई। उनके पहुंचने की जानकारी होते ही नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स समेत अन्य अधिकारी भी वहां आ गए। निरीक्षण मे उन्होंने पाया कि मार्च से अब तक किसी भी गाय की टैगिंग डाक्टर ने नही की है। करीब 60 गाय बिना टैग की मिली। कई गाय बहुत दयनीय हाल मे मिली। अक्टूबर माह मे ही औसतन हर माह 15 गायों की मृत्यु हुई है। इस पर वह खासी नाराज हुई। उन्होंने टैगिंग नहीं होने पर पशु चिकित्सा अधिकारी डा. सुनैना सिंह का तत्काल स्पष्टीकरण लेने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए। गायों की देखरेख ठीक नहीं होने पर नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डा. आदित्य तिवारी को चेतावनी दी। वहां कंपोस्ट यूनिट भी काम नहीं कर रही थी। पशुओं का टीकाकरण पूरा मिला। उन्होंने पशुओं के शेड में हो रहे पानी का रिसाव को रोकने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए।।
बरेली से कपिल यादव