Breaking News

महिलाओं को योजनाओं मे सहभागिता देने पर दिया जोर- डॉ संजय निषाद

बरेली। शनिवार को मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद ने संजय कम्युनिटी हॉल बरेली मे आये चारों जनपद के मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को संबोधित किया। उन्होंने मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के संबंध में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मछुआ समुदाय का निःशुल्क बीमा होता है। दुर्घटना मे मृत्यु हो जाने पर 5 लाख रुपए, आंशिक दुर्घटना होने पर 2.5 लाख रुपए एवं दुर्घटना मे घायल व्यक्ति के उपचार के लिए 25000 रुपए अनुमन्य होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि उक्त योजनाओं मे आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल पर 30 सितम्बर तक पुनः खोल दिया गया है। इच्छुक व्यक्ति अभी भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं पर सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों के लिए 40 प्रतिशत और महिलाओं एवं अनुसूचित जाति, जनजाति के व्यक्तियों के लिए 60 प्रतिशत अनुदान देय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विभिन्न योजनाओं में सहभागिता हेतु बल दिया गया है। जिससे महिलाएं सशक्त हो सकें। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री ने जनपद बरेली में रामगंगा नदी के चौबारी घाट पर एक लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय कराया गया, जिससे नदियों में मत्स्य संपदा में बढ़ोतरी हो सकेगी। कार्यक्रम के दौरान उप निदेशक मत्स्य सृष्टि यादव, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ विभा लोहानी, सहायक निदेशक मस्त्य शाहजहांपुर एसी श्रीवास्तव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य बदायूं अमित कुमार शुक्ला तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पीलीभीत हीमेन्द्र नाथ एवं चारों जनपद के मत्स्य विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *