पेड़ प्रेमियों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर कहा हरे-भरे पेड़ो पर चल रही आरी की रोका जाए

बरेली। शहर के डेलापीर से एयरफोर्स तक और बदायूं रोड पर सैकड़ों पेड़ों पर बीडीए और पीडब्ल्यूडी द्वारा आरी चलाये जा सकने की खबरों के बीच बरेली शहर के पर्यावरण प्रेमियों ने जागर जन कल्याण समिति के बैनर तले सोमवार की सुबह 11 बजे नवागत मण्डलायुक्त सेल्वा कुमारी जे को ज्ञापन देकर शहर के पेड़ों के कटान पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन मे कहा गया कि विकास के नाम पर आठ फुट चौड़े डिवाइडर और बड़ी रोटरी बनाने के लिये पेड़ों का कटान रोका जाय। इस दौरान डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि शहर से हरियाली समाप्त होने से शहर में पंक्षियों की प्रजाति भी समाप्त होती जा रही है। शहर मे अब पंक्षी दिखाई नही देते। विकास कार्य के नाम पर शहर मे हरियाली बिल्कुल समाप्त होती जा रही है। 10 गुना पेड़ लगाने के नाम पर नगर निगम द्वारा आईवीआरआई रोड पर लगाये गए पेड़ एक हफ्ते मे सूख गए है। यही हाल अन्य सरकारी वृक्षारोपण का होता है। बरेली से काटे पेड़ों की जगह पर पीलीभीत और नजीबाबाद में पेड़ लगाने से इस शहर को कोई लाभ नहीं होगा, जैसा कि वन विभाग कर रहा है। सड़कों से अतिक्रमण, बीच मे खड़े बिजली के पोल तक को हटाने की बजाय पेड़ काटने में तेजी दिखाई जा रही है जबकि सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक ये आखिरी विकल्प होना चाहिए। यही नही पेड़ों के ट्रांसलोकेशन में भी मानकों का पालन न कर खानापूरी की गई है। ज्ञापन में सरकार से मांग की गई है कि किसी भी इलाके मे पेड़ों को काटने का फैसला करने से पहले जनसुनवाई आयोजित कर स्थानीय जनता के पक्ष को जरूर सुना जाय। मण्डलायुक्त ने सभी बिंदुओं पर विचार करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर डॉ प्रदीप के साथ बरेली ट्रेड यूनियन फेडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा, समाजसेवी मयंक शुक्ला मोंटी व लॉ स्टूडेंट्स प्रतीक शर्मा मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *