हमीरपुर- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आपातकाल दिवस की बरसी पर संगोष्ठी एवं आपातकाल लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फतेहपुर पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद द्विवेदी विशिष्ट अतिथि सदर विधायक डॉ0 मनोज प्रजापति रहे । इस दौरान सभी आपातकाल लोकतंत्र सेनानियों देवी प्रसाद गुप्ता,मातादीन यादव,विजय पांडे,आनंदी प्रसाद पालीवाल, कुंज बिहारी,रामकेश,उधम सिंह को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद द्विवेदी ने कहा 25 जून 1975 आपातकाल भारत के लोकतंत्र का काला अध्याय साबित हुआ जिस दिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को बचाने के लिए देश के लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया। देश की सभी संवैधानिक संस्थाएं मीडिया राजनीतिक दल एवं लोकतंत्र रक्षकों पर सरकार का प्रतिबंध हो गया। 1975 आपातकाल के विरोध में उठी प्रत्येक मुखर आवाज को तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने दमनकारी नीतियों से प्रतिबंधित कर दिया। आंदोलनकारियों पर सरकार ने अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर दी नौजवानों को जेल में डाल दिया गया आंदोलन कर रहे जयप्रकाश नारायण,अटल बिहारी वाजपेई,जॉर्ज फर्नांडीज और लालकृष्ण आडवाणी को नजर बंद कर दिया गया। कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र से ऊपर गांधी परिवार को महत्व दिया। भारतीय जनता पार्टी दल से बड़ा देश को महत्व देती है राष्ट्र को मजबूत करना ही भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है।
विशिष्ट अतिथि सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति ने कहा आजादी के उपरांत स्वतंत्र भारत में आपातकाल लोकतंत्र का सबसे काला बड़ा काला अध्याय है देश के युवाओं को आपातकाल के बारे में जानने की आवश्यकता है जब 25 जून 1975 भारत में मौलिक अधिकारों का हनन हुआ एक पार्टी व परिवार ने देश के लोकतंत्र की हत्या कर दी। अदालत के फैसले को अस्वीकार करते हुए देश को आपातकाल की आग में झोंक दिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता ने कहा आपातकालीन ऐसा समय था जब देश की संवैधानिक संस्थाओं पर ताला लगा दिया गया लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़े हुए नौजवानों पर अत्याचार करते हुए उनके पैरों से नाखून खींच लिए गए। देश कभी आपातकाल के दर्द को भुला नहीं सकता है। भाजपा की सरकार व संगठन लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कार्य करती है सबका साथ सबका विकास और सब के विश्वास के साथ कार्य करते हुए देश का नेतृत्व कर रहे नरेंद्र मोदी विश्व में भारत के मजबूत लोकतंत्र की छवि पेश कर रहे हैं।
आजादी प्रत्येक नागरिक का अधिकार है लेकिन कांग्रेस ने आजाद भारत में 25 जून 1975 को एक परिवार को बचाने के लिए देश के नागरिकों को गुलाम बना दिया। जब राज नारायण याचिका पर न्यायालय द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का निर्वाचन असंवैधानिक करार दिया तब कांग्रेस ने भारत के लोकतंत्र को ही कटघरे में खड़ा कर दिया जो एक काला अध्याय साबित हुआ।
कार्यक्रम के अवसर पर शिव प्रकाश सिंह सेंगर जिला उपाध्यक्ष किशन व्यास लक्ष्मी रतन साहू अरविंद श्रीवास्तव आराधना राजपूत नीलम बाजपेई नरेंवेद्र सिंह जिले के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे
भाजपा जिला कार्यालय में लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित एवं आयोजित की गई गोष्ठी
