अनेक विभूतियां वैश्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित

*वैश्य समाज राष्ट्र का निर्माता है: अमित गुप्ता 

लखनऊ – राष्ट्रीय वैश्य परिषद उ. प्र. के तत्वावधान में आज होटल चरण प्लाजा हलवासिया हजरतगंज में आयोजित वैश्य सम्मेलन में अनेक विभूतियां वैश्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित हुईं।

समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकर राकेश राठौर गुरुजी और राष्ट्रीय वैश्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विकास गुप्ता विधायक, मनीष गुप्ता उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड, सलिल विश्नोई विधान परिषद सदस्य, विजय शिवहरे विधान परिषद सदस्य, जय किशन साहू विधायक गाजीपुर, अशोक अग्रवाल चेयरमैन, विनय अग्रवाल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ धनंजय गुप्ता, अनीता अग्रवाल सदस्य बाल संरक्षण आयोग, मनीष अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन, गोविंद बाबू टाटा राष्ट्रीय महामंत्री ,आलोक आर्य प्रदेश महामंत्री, जयश्री प्रिया गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष महिला, अजय दीप व रामजी गुप्ता सहित अन्य विभूतियां वैश्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित हुईं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत जैसे संस्कारवान देश में वैश्य समाज राष्ट्र का निर्माता है, वैश्य समाज का सम्मान होगा तो राष्ट्र का सम्मान होगा, उसके सम्मान को सुरक्षित रखने के लिए हरिजन एक्ट की तर्ज पर वैश्य एक्ट भी बनाया जाए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि जिसकी जितनी आबादी सत्ता में उसकी उतनी भागीदारी नगर निकाय में, शहरी क्षेत्र में समाज की आबादी 35 से 40% है, उसके अनुपात में 2022 के नगर निकाय के चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित हो सके, उसके लिए प्रत्येक क्षेत्र में वैश्य राजनीतिक अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सामाजिक दृष्टि से समाज के निर्धन वर्ग व कमजोर मेधावी बच्चों की शिक्षा के लिए नि:शुल्क कोचिंग खोली गई है, जिससे वैश्य समाज की प्रतिभा का विकास हो सके। उन्होने कहा कि राष्ट्रिय वैश्य परिषद, वैश्य समाज की निर्धन बालिका के विवाह के लिए हर संभव मदद करेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *