सड़क हादसे में प्रतियोगी छात्रा गंभीर रूप से घायल

प्रयागराज/झूंसी – बताया गया की अनीता मौर्या 25 साल पुत्री भालचंद्र मौर्या निवासी मुर्क़ा थाना मऊ चित्रकूट नई झूंसी में किराए का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है और सीएमपी कालेज में एमए की छात्रा है आज शाम को करीब चार बजे झूंसी से अपने घर चित्रकूट जाने के लिए निकली थी और झूंसी से इरिक्सा पकड़ कर शहर कीओर जा रही थी और शास्त्री पुल से जैसे ही दारागंज ढलान पर इरिक्सा उतरने लगा वैसे ही पीछे से तेज रफ्तार से जा रही चार पहिया अज्ञात वाहन ने इरिक्सा में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे इरिक्सा चालक अजय कुमार अनियंत्रित खो दिया और इरिक्सा बाएं तरफ डिवाइडर से टकरा गई और इरिक्सा चालक समेत कई लोग घायल हो गए कुछ लोगों को हल्की फुल्की चोट लगी थी तो वे लोग अपने आप ही निजी अस्पताल चले गए । और सड़क पर अफरा तफरी मच गई थी इसी बीच लोगों ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया सूचना पाकर एम्बुलेंस के ईएमटी सन्तोष भारतीया पायलट धर्मपाल यादव के साथ मौके पर पहुँचे और दोनों गंभीर रोगियों को ले जाकर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया अनीता के घर वालों को सूचना दे दी गई है घर वाले अस्पताल के लिए रवाना हो गए थे । और सूचना पर अजय के घर वाले अस्पताल पहुँच गए थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *