बरेली। योगी सरकार टू बनने के बाद प्रदेश के अपराधियों की एक बार फिर शामत आ गई है। पुलिस अफसर अपराधियों पर शिकंजा कसने के जहां निर्देश देने के साथ ही सभी सक्रिय अपराधियों को जेल भेजने की बात कह रहे है। बीते कुछ दिनों से यूपी मे अपराध का ग्राफ कुछ बढ़ा है। जिसके चलते सभी बड़े अफसर अपने अपने क्षेत्र मे नजर बनाए हुए हैं। इसी के अब फिर से नए सिरे से पुराने से लेकर नए अपराधियों की कुंडली तैयर कर रही है। इसी कड़ी मे बरेली रेंज के आईजी रमित शर्मा ने रविवार को बरेली पुलिस लाइन सभागार में रेंज के सभी थाने के पैरोकारों के साथ बैठक की। बैठक मे उन्होंने पैरोकारों से साफ कहा कि वह अपराधियों की पूरी डिटेल थाने मे तो रखेंगे ही लेकिन अब अफसरों को भी अपराधियों की पूरी डिटेल देंगे। पुलिस लाइन में रविवार शाम को आईजी रमित शर्मा ने रेंज के शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं और बरेली के सभी थानों के पैरोकारों को बरेली पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुलाया। जहां इन पैरोंकारों के साथ उन्होंने बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने पैरोकारों से कई सवाल-जवाब किए लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा फोकस अपराधियों के आपराधिक रिकार्ड पर की। आईजी ने सभी पैरोकारों को साफ कहा कि सभी अपराधी की पूरी कुंडली तैयार कर अपने-अपने अफसरों को मुहैय्या कराएं। जिससे ऐसे अपराधियों पर अफसरों की भी निगरानी रहे। इस समय सभी पैरोकार अपने थाना क्षेत्र के माफियाओं पर खास नजर रखने के साथ ही उनकी डिटेल तैयार करेंगे। विशेष कर भू माफिया, गौ तस्कर और ड्रग माफियाओं की पूरी डिटेल रखे। बैठक में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी रविंद्र सिंह, एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इस दौरान आईजी मौजूद पैरोकारों से कहा कि महिला संबंधी अपराधों में प्रभारी पैरवी की जाए। जिससे न्यायालय में समय से मुकदमों का निस्तारण किया जा सके।।
बरेली से कपिल यादव
