आल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के मण्डल अध्यक्ष सुनील व मनोज बने महामंत्री

बरेली। बनारस मे हुए ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय सम्मेलन मे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस सिंधे एवं प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने शाहजहांपुर के सुनील कुमार को बरेली मंडल का अध्यक्ष व बरेली के मनोज खंडूजा को मंडल का महामंत्री मनोनीत किया है। सम्मेलन मे देश के हर जिले से दवा व्यापारियों ने भाग लिया। उक्त सम्मेलन मे बताया गया कि दवा व्यापारियों का किसी भी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा एवं नई दवा व्यापार की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई। व्यापारियों को आने वाली समस्याओं के निस्तारण के बारे में भी समझाया गया। नवनियुक्त मंडल के महामंत्री मनोज खंडूजा ने कहा कि बरेली मंडल में  दवा व्यापारियों के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और किसी भी दवा व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। दोनों पदाधिकारियों को बरेली केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री रितेश गुप्ता, मनोज कालरा, विजय बाटला, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा बरेली के वरिष्ठ अधिवक्ता वेंकटेश्वर सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार राकेश मथुरिया, व्यापार मंडल के संजीव चांदना एवं भाजपा नेता डॉ अनिल शर्मा, गुलशन आनंद एवं क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *