बरेली। स्मार्ट सिटी परियोजना के निदेशक मंडल की बैठक मे स्काई वॉक, अक्षर बिहार में माल्टी मीडिया लेजर शो एवं पुरानी जेल मे लाइट एंड शाउंड शो आदि परियोजनाओं का औपचारिक अनुमोदन किया गया। बैठक मे स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों की प्रगति पर मंडलायुक्त व निदेशक मंडल ने परियोजना के कार्यों की प्रगति की पर संतोष जताया। बैठक मे।मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार ने कहा कि वर्तमान मे सबसे बड़ी प्राथमिकता एवं दायित्व अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करना है। आगे कहा कि शेष कार्यों पर विशेष ध्यान देते हुए इन्हें शीघ्र पूर्ण करने के प्रयास किए जाएं। निदेशक मंडल ने अक्षय बिहार में मल्टी मीडिया लेजर शो की वांछित औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी। मंडलायुक्त ने कहा कि इस मल्टी मीडिया लेजर शो में एक साउंड सिस्टम लगाया जाएगा। जिसमें भक्ति एवं अन्य संगीत बजता रहेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन सड़कों पर अभी भी गडढ़े है। उन सड़कों को शीघ्र ही मानक अनुसार बनाया जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिये कि कुछ जगहों पर अभी भी स्ट्रीट लाइट नही लगी है। उन्हें शीघ्र लगवाया जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि पटेल चौक पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की वर्तमान मूर्ति के स्थान पर बड़े साइज की मूर्ति की स्थापना की जाए। इसके साथ ही इससे जुड़ी सड़क अतिक्रमण से मुक्त कराकर तीन मीटर तक चौड़ी की जाए। मंडलायुक्त ने बिजली विभाग को निर्देश दिए कि पुरानी जेल स्थिति लाइट एंड साउंड शो के कार्य पूर्ण करने के लिए निष्प्रयोज्य बिजली के खंभों को चार दिन मे हटाया जाए। उन्होंने कहा कि यह ध्यान अवश्य रखा जाए कि स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत जो भी कार्य किए जा रहे है। उनकी गुणवत्ता मे किसी प्रकार कमी नहीं होने पाए। बैठक मे जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा समस्त सड़कों पर 40 वाट की स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है। जिससे कि रोड पर समुचित उजाला नही है। इसके स्थान पर 120 वाट की स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अन्तर्गत पी.डब्लू.डी. विभाग द्वारा अधिक से अधिक सड़कें बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अन्तर्गत समस्त पार्कों में शौचालय तथा स्वच्छ पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। बैठक मे नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, बी.डी.ए. के उपाध्यक्ष जोगेन्द्रर सिंह, अपर आयुक्त अरूण कुमार, मुख्य अभियन्ता भूपेश सिंह, उपायुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
