दूसरे समुदाय की लड़कियों पर डाला रंग तो मचा हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

बरेली। सोमवार को कुछ शरारती तत्वों ने दूसरे समुदाय की लड़कियों पर रंग डाल दिया। रंग डालने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। मगर इसी बीच इस पूरे हंगामे का किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो थाना बारादरी क्षेत्र के गंगापुर का बताया जा रहा है। वीडियो मे रंग डालने को लेकर विवाद साफ-साफ सुनाई दे रहा है। लड़कियों का कहना है कि वह भी अपना त्योहार मनाते है। मगर इस तरह से वह नही करती। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ ही रहा था कि तब तक किसी ने डायल 112 को सूचित कर दिया। मौके पर पुलिस दोनों पक्षों को समझाते हुए नजर आ रही है। उधर वीडियो मे दोनों पक्षों के बीच हो रही नोंकझोंक के चलते सैकड़ों की संख्या में लोगों को हूजूम जुट गया। जब इस मामले मे थाना बारादरी इंस्पेक्टर से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी तक ऐसा कोई मामला थाने तक नही पहुंचा है। हालांकि जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह उन्होंने देखा है। मगर उन्होंने जब डायल 112 टीम से बात की तो टीम ने भी उन्हें यह बताया कि जब तक वह लोग मौके पर पहुंचे तब तक हंगामा शांत हो चुका था। मगर दूसरी ओर वायरल वीडियो मे एक पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को समझाते हुए नजर आ रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *