बगैर जाँच शिकायत मात्र पर पुलिसकमियों को लाईन हाजिर करना न्यौचित नहीं,एएसपी को सौंपा ज्ञापन

सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। हरियाणा जा रही अवैध लकडिय़ों से भरी गाडिय़ों केे खिलाफ कार्यवाही करनें की माँग को लेकर शिकायत करने वाले भैंसली निवासी जितेन्द्र पूनियां द्वारा एसपी चूरू को हमीरवास थाना पुलिस के खिलाफ सौंपे परिवाद में उसे हवालात में बन्द करनें, बेहरमी से मारपीट करने, बाल उठाडऩे तथा प्लास से हाथ की अंगुलियों के नाखून खिंचने की कोशिश करने के आरोप केे बाद बिना जाँच पुलिसकर्मी को लाईन हाजिर करना नाजायज बताते हुए सर्वसमाज के लोगों नें गुरूवार को जांच अधिकारी एएसपी राजगढ अशोक कुमार बुटोलिया से मिलकर ज्ञापन सौंपा है। तथा सौंपे ज्ञापन में बताया कि सिपाही महेंद्र गुर्जर की तो थाने के कंट्रोल रूम में ड्यूटी थी, तथा उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी उसे बगैर जाँच किये शिकायत मात्र से ही लाईन हाजिर कर दिया गया, जो कि न्यायोचित नहीं है। सौंपे ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण में लाईन हाजिर किये गये पुलिस कर्मियों की गलती नजर आना नहीं बताया जा रही हैं, तथा बताया कि जो गलत है उसको सजा मिले, लेकिन गलती नहीं उसको न्याय मिलनी चाहिए। वहीं इसी को लेकर रामनिवास गुर्जर अध्यक्ष राजगढ़ बार एशोसिएशन, भाजपा हमीरवास मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र स्वामी, भाजपा चाँदगोठी मण्डल अध्यक्ष सुभाष गुर्जर, देवीलाल पूनिया, जगरूप गुर्जर, कृष्ण कुमार फौजी, प्रेम सिंह गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, अजय शर्मा, राजगढ़, पवन सिंह राठौड़ चाँदगोठी, रामनिवास मेघवाल व भंवर सिंह गुर्जर आदि नें राजगढ़ एएसपी अशोक कुमार बुटोलिया से मिलकर प्रकरण में ज्ञापन सौंपा है। गौरतलब है कि उक्त प्रकरण में एसपी चूरू द्वारा 01 मार्च 2022 को मामले को लेकर हमीरवास थाने के ऑपरेटर महेन्द्र गुर्जर कास्टेबल, चालक रामपाल मीणा कास्टेबल व कुलदीप बिश्रोई एएसआई को लाईन हाजिर किया गया था। गौरतलब है कि प्रकरण में जितेन्द्र पूनियां पुत्र सुमेर सिंह जाति जाट निवासी भैंसली का आरोप है कि अवैध लकडिय़ों की गाडिय़ा गुजरने की शिकायत के बाद उसे हमीरवास थाना पुलिस शिव मंदिर भैंसली के पास मिली तथा कहा कि फोन तुमने किया है क्या? जिस पर पुलिस ने उसे ज्यादा शिकायती बनने की बात कह कर कहां कि हम तुझे थाने में सबक सिखायेंगे और उसे जबरदस्ती से गाड़ी में डालकर हमीरवास थाने ले गये, थाने ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई, सिर एवं प्राईवेट पार्टस के आसपास के बाल उखाड़ लिये, और बांये हाथ की अंगुली पर प्लास से नाखून खिंचने की कोशिश की तो वह बेहोस हो गया तथा उसके हवालात में बन्द कर दिया, तो उसका शरीर में सुनापन हो गया और जब पानी माँगा गया तो उसके शरीर पर ठण्डा पानी का छिडक़ाव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *