बरेली। बुधवार को कचहरी परिसर मे पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुधीर कुमार मौर्य को ब्रज प्रांत का उपाध्यक्ष मनोनीत के बाद बरेली पधारने पर फूल मालाएं पहनाकर एवं बुके देकर उनका स्वागत किया। सुधीर कुमार मौर्य ने कार्यक्रम आयोजन के लिये सभी अधिवक्ता साथियों का धन्यवाद किया और अपने सम्बोधन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लखनऊ बेंच से जोड़ने पर सरकार का ध्यान दिलाने का वायदा किया। पार्टी के साथ पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी के निर्वाहन का आह्वान किया ।कार्यक्रम का संचालन आलोक प्रधान एड ने किया। स्वागत कार्यक्रम मे अधिवक्ता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र पांडे, जिलाध्यक्ष अनुज कांत सक्सेना, ओमपाल सिंह, अरविंद सिंह गौर, पूरन लाल प्रजापति, उन्मुक्त संभव सील, विनोद बाबू कनौजिया, जय प्रकाश साहू एड, नीरेंद्र गंगवार एड, सतीश सिंह चौहान एड, गौरव सिंह राठौर एड, अंशुमान पाठक, उदयवीर सिंह यादव एड, सरनाम सिंह पाल एड, शैलेन्द्र अग्रवाल एड सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे। धारा सिंह एड ने अधिवक्ताओं को आयुष्मान योजना मे शामिल कराने का भरोसा दिलाया। अंत में अंगन सिंह अंगद एड ने सभी का आभार व्यक्त किया।।
बरेली से कपिल यादव